पटनाबिहार

इंडिया सोशल फोरम का आयोजन 2 से 4 दिसंबर को पटना में होगा

अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/पटना। इंडिया सोशल फोरम का आयोजन आगामी 2 से 4 दिसंबर को विहार विद्यापीठ, कुर्जी, पटना में होने जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के हजारों की संख्या में सामाजिक संस्थाओं, संगठनों,शैक्षणिक व सांस्कृतिक संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। ये सभी तीन दिन तक 8 अलग-अलग थीमों के तहत 100 से अधिक मुद्दों पर लगभग 120 विभिन्न सत्रों में चर्चा करेंगे। इस दौरान देश व दुनियाँ के हालात पर विमर्श किया जायेगा तथा एक मानवीय भारत/विश्व की परिकल्पना को साकार करने के अपने प्रतिबद्धताओं को मजबूत किया जायेगा।
इंडिया सोशल फोरम की प्रक्रिया वर्ल्ड सोशल फोरम (विश्व सामाजिक मंच) से प्रेरित है। जैसा कि आप जानते हैं विश्व सामाजिक मंच की शुरुआत दो दशक से भी अधिक समय पहले दुनिया के सामाजिक आंदोलनों,ट्रेड यूनियनों और नागरिक समाज संगठनों के एक खुले मंच के रूप में हुई थी। पहला WSF ब्राज़ील में आयोजित किया गया था, जब दुनिया पूंजीवाद और नवउदारवादी आर्थिक नीतियों के सबसे बुरे प्रभाव देख रही थी। डब्ल्यूएसएफ ने आवाज उठाई कि एक और दुनिया संभव है। यह दूसरी दुनिया स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मूल्यों पर आधारित हो सकती है। तब से, WSF प्रक्रिया विश्व स्तर पर अलग-अलग वर्षों में अलग-अलग तीव्रता के साथ जारी रही है।

इंडिया सोशल फोरम 2023 (आईएसएफ 2023) का आयोजन आगामी वर्ल्ड सोशल फोरम (डब्ल्यूएसएफ) के क्रम में हो रहा है विदित हो कि काठमांडू, नेपाल में आगामी 14 -19 फ़रवरी 2024 तक वर्ल्ड सोशल फोरम आयोजित है। बिहार में इसका आयोजन एक गरिमा की बात है। आईएसएफ 2023 पूरे भारत में राज्य स्तरीय और जमीनी स्तर के संगठनों और जनआंदोलनों को एक साथ लाता है, जो नागरिक और राजनीतिक अधिकारों, सामाजिक- आर्थिक अधिकारों और दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, श्रमिकों और अल्पसंख्यकों जैसी पहचान पर आधारित सामाजिक आंदोलनों में लगे हुए हैं। यह ट्रेड यूनियनों, किसान संगठनों, अनौपचारिक श्रमिक संगठनों और अन्य संवेदनशील जनपक्षीय नागरिकों की भागीदारी को भी प्रेरित करता है। इसमें देश भर के अनेक वरिष्ठ सामजिक कार्यकर्ता भाग ले रहे है।

 

आयोजन समिति की तरफ से रुपेश, प्रदीप प्रियदर्शी, सिस्टर डोरथी फर्नाडिज, तनवीर अख्तर, मो० काशिफ युनुस, शाहिद कमाल, महेन्द्र यादव, कपिलेश्वर राम, सौरभ कुमार, अरशद अजमल, गणेश, प्रकाश लुईस विनोद
आईजीसी की तरफ से
प्रो.अनिल मिश्रा, अविनाश कुमार, श्वेता, अशोक भारती, दीपक कबीर, घनश्याम, मैथ्यू मत्तम, मीणा मेनन, निकोलस वारला, प्रदीप प्रियदर्शी, प्रफुल्ल सामन्त्रा, राजेश उपाध्याय उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button