एक्सक्लूसिव खबरेंकठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराजनीतिराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

नगरी में जानलेवा हमलों को लेकर फिर भड़का लोगों का गुस्सा, विधानसभा में भी उठा मामला

नगरी चौकी प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन, नगरी चौकी प्रभारी को निलंबित करने कि मांग व एक आरोपी की गिरफ्तारी से संतुष्ट नहीं लोग; विधायक डॉ. भारत भूषण ने कड़ी कार्रवाई की मांग की

राज कुमार

नगरी/कठुआ। कठुआ जिले के नगरी कस्बा में पिछले दिनों हुए जानलेवा हमलों को लेकर लोगों में लगातार आक्रोश बना हुआ है। इन घटनाओं के विरोध में 1 फरवरी को स्थानीय लोगों ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रदर्शन किया था, जबकि 10 फरवरी को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और नगरी चौकी प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी की व नगरी चौकी प्रभारी को निलंबित करने कि मांग कि थी ।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि पुलिस ने अब तक केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि हमला किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि एक बड़े गिरोह द्वारा किया गया है। लोगों ने अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग थी। इस दौरान करीब तीन घंटे तक रोड जाम रहा। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि लंबे समय तक कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
जबकि बाद में कठुआ थाना प्रभारी आशीष शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एसएसपी कठुआ भी लोगों से बातचीत कर मामले के समाधान का प्रयास करेंगे।

नगरी में हुए अज्ञात हम लोग को लेकर विधानसभा में उठा मुद्दा

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बुधवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी मुद्दा उठाया गया। कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने कहा कि दिनदहाड़े दुकानदारों पर हो रहे हमले गंभीर चिंता का विषय हैं और इस पर कड़ा संज्ञान लेने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और कई दुकानदार बाजार बंद रखने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने चौकी प्रभारी को निलंबित करने की मांग भी उठाई है तथा जांच प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े किए हैं। अब विधानसभा में मामला उठने के बाद प्रशासन और सरकार की आगामी कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button