
सबका जम्मू कश्मीर।
महानपुर, 7 फरवरी: सरकारी डिग्री कॉलेज (GDC) महानपुर में विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने के उद्देश्य से वित्तीय साक्षरता पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में किया गया।
सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सेबी (SEBI) प्रमाणित प्रशिक्षक प्रो. पवन कुमार गुप्ता रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई और मुख्य अतिथि का कॉलेज स्टाफ व छात्रों द्वारा स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में प्रो. गुप्ता ने सेबी की भूमिका, निवेशकों की सुरक्षा और आज के समय में वित्तीय साक्षरता के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही योजना और जानकारी के साथ बचत को कैसे बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP), शेयर बाजार की मूल बातें और SIP कैलकुलेटर के उपयोग के बारे में भी समझाया गया।
बसोहली में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को किया गया सम्मानित
उन्होंने विभिन्न स्टॉक एक्सचेंज, बाजार के अलग-अलग सेक्टर और वित्तीय योजना बनाने के जरूरी कदमों पर भी चर्चा की। साथ ही छात्रों को निवेश से जुड़ी सही जानकारी के लिए सेबी के आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करने की सलाह दी गई।
खैर तस्करों से सांठगांठ के आरोप में हेड कांस्टेबल निलंबित, एसएसपी कठुआ की सख्त कार्रवाई
कार्यक्रम के दौरान प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों और स्टाफ ने सक्रिय भाग लिया। प्राचार्य डॉ. संगीता सूदन ने अपने संबोधन में कहा कि वित्तीय साक्षरता आज के समय की जरूरी जीवन कौशल है और युवाओं को शुरू से ही सही वित्तीय आदतें अपनानी चाहिए।
नगरी हमले को लेकर लोगों में रोष, असली आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज
अंत में मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सपना ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. बिंती ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।









