कठुआ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की कमी पर उठे सवाल

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ। भारत सरकार द्वारा शहीद कैप्टन सुनील चौधरी के नाम पर कठुआ रेलवे स्टेशन का नामकरण किया जाना पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अजात शत्रु शर्मा, पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन कठुआ ने कहा कि शहीद के सम्मान के साथ-साथ यात्रियों की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
sabka jammu kashmir 31 JANUARY 2026.qxd
उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 तक भी कठुआ रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्मों पर एस्केलेटर या लिफ्ट की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे मरीजों, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को मजबूरन लंबे ओवरब्रिज से होकर कई सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।
ग्राम हरिपुर में वीबी-जी राम जी कार्यक्रम के तहत जन चौपाल आयोजित
अजात शत्रु शर्मा ने यह भी बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर सीमेंट की धूल फैलने से वहां प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है, विशेषकर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों को अधिक परेशानी हो रही है।

उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की कि कठुआ रेलवे स्टेशन पर जल्द से जल्द एस्केलेटर, लिफ्ट और स्वच्छता की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।









