कठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटाप्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुरहीरानगर/कठुआ

बिलावर में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, तीन आतंकी ठिकाने ध्वस्त

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ/जम्मू कश्मीर। कठुआ पुलिस ने अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर जिले के बिलावर क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर तीन आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ किया है।

sabka jammu kashmir 10 JANUARY 2026.qxd_1

पुलिस को कामाड़ नाला, कलाबन और आसपास के जंगल क्षेत्रों में आतंकियों की गतिविधियों की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की, जिसके जवाब में मुठभेड़ हुई।

आंतकी ठिकानों से बरामद सामान
आंतकी ठिकानों से बरामद सामान

तलाशी के दौरान पहले ठिकाने से खाली कारतूस, खाद्य सामग्री, कंबल, तिरपाल और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान बरामद किया गया। इसके बाद 16 जनवरी 2026 को कालीखड्ड और कलाबन क्षेत्रों में दो और आतंकी ठिकाने पकड़े गए, जहां से गैस सिलेंडर, खाना पकाने के बर्तन, टॉर्च, दस्ताने और खाने-पीने का सामान मिला।

आंतकी ठिकानों से बरामद सामान
आंतकी ठिकानों से बरामद सामान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कठुआ मोहिता शर्मा ने बताया कि तलाशी अभियान अभी जारी है और जिले में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button