NDS के 27वें स्थापना दिवस पर प्रो. निर्मल विनोद ने की सराहना, डोगरी भाषा पर दिया ज़ोर

सबका जम्मू कश्मीर
जम्मू और कश्मीर के प्रसिद्ध साहित्यकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता प्रो. निर्मल विनोद ने NDS के 27वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।

उन्होंने NDS को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए संस्था के कार्यों की सराहना की।
sabka jammu kashmir 27 dec 2025.qxd_3
प्रो. निर्मल विनोद ने कहा कि NDS पिछले कुछ वर्षों में लोगों की राय और विचारों को सामने लाने में सफल रहा है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि आज की सबसे बड़ी चुनौती नई पीढ़ी को डोगरी भाषा की ओर आकर्षित करना है, ताकि वे अपनी मातृभाषा डोगरी को गर्व के साथ पहली भाषा के रूप में अपनाएँ।
जम्मू डिवीजन में ट्रेनों के समय सारिणी में बदलाव
उन्होंने कहा कि मातृभाषा हमें अपनी मिट्टी और स्थानीय संस्कृति से जोड़े रखती है। साथ ही, मातृभाषा पर मजबूत पकड़ होने से अन्य भाषाएँ सीखना भी आसान हो जाता है।
बाहरी कंपनियों के स्टॉल और विक्रेताओं पर सवाल, 163 BNSS आदेश के दायरे को लेकर उठी स्पष्टता की मांग
इस अवसर पर पद्मश्री एस.पी. वर्मा ने भी NDS को 27वें स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने NDS को डोगरा टोपी भेंट की। यह टोपी जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा डिज़ाइन की गई है।
कारगिल शहीद को श्रद्धांजलि, विधायक डॉ. भारत भूषण ने किया विभिन्न वार्डों का दौरा
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









