आस्थाकठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहानपुरराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

गीता ज्ञान सप्ताह पंचम दिवस: आर्य समाज कठुआ में तप और संयम का दिया गया संदेश

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, 21 दिसंबर: स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान दिवस की स्मृति में आर्य समाज कठुआ में आयोजित गीता ज्ञान सप्ताह के पंचम दिवस पर श्रद्धा और अनुशासन का भावपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

गीता ज्ञान सप्ताह के कथा सुनते श्रद्धालु
गीता ज्ञान सप्ताह के कथा सुनते श्रद्धालु

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और युवाओं ने भाग लिया।

sabka jammu kashmir 20 dec 2025.qxd_2

पंचम दिवस के कार्यक्रम में पहले गीता के चतुर्थ अध्याय (ज्ञान योग) का सार प्रस्तुत किया गया, इसके बाद पंचम अध्याय में वर्णित तप और संयम के संदेश पर चर्चा शुरू हुई।

पुंछ में मां अन्नपूर्णा बस्ती का हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न

मुख्य वक्ता पुजनीय सुश्री गायत्री देवी जी ने अपने प्रवचन में कहा कि तपस्या आत्मा की शक्ति है और संयम जीवन को सुंदर बनाता है। उन्होंने सरल शब्दों में बताया कि जब व्यक्ति अपने इंद्रियों पर नियंत्रण रखता है, तभी वह सच्चे ज्ञान और आत्मबल को प्राप्त करता है। उन्होंने गीता के संदेश को जीवन में अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि आत्मसंयम से ही समाज में शांति और एकता आती है।

सद्गुरु श्री मधुपरमहंस जी महाराज ने राँजड़ी में प्रवचनों से मन और आत्मा का भेद समझाया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जम्मू-कश्मीर के प्रदेश महामंत्री  गोपाल महाजन  ने कहा कि गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन और राष्ट्र निर्माण का मार्गदर्शक है। उन्होंने युवाओं से गीता के आदर्श अपनाकर समाज सेवा और राष्ट्र की मजबूती में योगदान देने का आह्वान किया।

डीसी कठुआ ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, बच्चों के टीकाकरण की अपील

संरक्षक  भारत भूषण  ने कहा कि गीता ज्ञान सप्ताह समाज को जागरूक करने और युवाओं को धर्म, कर्म और ज्ञान के मार्ग पर प्रेरित करने का एक सशक्त प्रयास है।

नगरी में अमनदीप अस्पताल का फ्री मेडिकल चेकअप कैंप, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  विशन भारती  ने मुख्य वक्ता, मुख्य अतिथि और उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन एक प्रेरणादायी आंदोलन बन रहा है।

मुख्य न्यायाधीश ने हिरानगर में नव-निर्मित न्यायालय परिसर का किया उद्घाटन

Related Articles

Back to top button