
सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कठुआ,
डॉ. विजय रैना ने आज जानकारी देते हुए बताया कि ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान 17 सितम्बर 2025 से पूरे देशभर में शुरू किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कठुआ जिले में इस अभियान का शुभारंभ सीएचसी परोल में किया जाएगा, जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह करेंगे।

इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, वेलनेस चेक-अप तथा जागरूकता गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
sabka jammu kashmir SEPT 13 2025.qxd_2
साथ ही महिलाओं और परिवारों को विभिन्न स्वास्थ्य एवं कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।

जनता से अपील करते हुए डॉ. रैना ने कहा कि जिले के लोग इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और आयोजित गतिविधियों का लाभ उठाएं।

कठुआ DC ने 40 महिला किसानों को प्रशिक्षण दौरे पर किया रवाना
कठुआ DC की अपील : सेवा पर्व और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में बढ़-चढ़कर लें हिस्सा









