पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बसोहली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

सबका जम्मू कश्मीर
बसोहली/कठुआ, जम्मू-कश्मीर: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बसोहली में भारत का 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय गान गाया गया।
सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स, विद्यालय बैंड और विभिन्न हाउसों के विद्यार्थियों ने अनुशासित और आकर्षक परेड प्रस्तुत की। विद्यालय बैंड की देशभक्ति धुनों से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए, जिनमें भारत की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों को दर्शाया गया। इन प्रस्तुतियों की सभी उपस्थित शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने सराहना की।
कार्यक्रम में शिक्षक और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। संपूर्ण आयोजन ने संविधान के आदर्शों और देशप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत किया। कार्यक्रम का समापन गरिमामय वातावरण में हुआ।









