
सबका जम्मू कश्मीर (राम सिंह)
पंजाब। हर साल की तरह इस वर्ष भी 5 फरवरी 2026 को बाबा दर्शन शाह चिश्ती की दरगाह पर 24वां सूफी मेला और भंडारा श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह मेला लरू क्षेत्र में मनाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की उम्मीद है।
दरगाह पर ध्वजारोहण और चादरपोशी की रस्म बाबा सरदारी शाह जी द्वारा अदा की जाएगी। शाम के समय सूखी महफिल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दीनानगर के सोनू एंड पार्टी के लखा साईं कव्वाल अपनी कव्वालियां प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा अन्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से महफिल को सजाएंगे।
मेले के दौरान गुरु का अटूट लंगर दिन-रात संगत के लिए परोसा जाएगा। मेले का आयोजन आसपास की संगत के सहयोग से किया जा रहा है। मेले से संबंधित जानकारी बाबा सरदारी शाह जी से प्राप्त हुई है।









