बिहारबेतिया

116 लोगों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों से जिलाधिकारी को कराया अवगत।

जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ समाधान।

अनुज श्रीवास्तव/संजय राव
बिहार/बेतिया। पूर्व निधारित कार्यक्रम के अनुसार आज जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी के जनता दरबार में कुल-116 मामले आये। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो पाया, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में कई समस्याओं/शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, उनमें संजीव अशोक, मुन्ना साह, दिनेश कुमार, म0 सगीर, गौरीशंकर साह, ठाकुर साह, किशोर साह, भुटन महतो, अनिशा कुमारी, रम्भा देवी, ज्ञानचन्द्र साह, रामबाबू राम, विजय कुमार सहनी, रबिना खातून, श्रीकांत राम, यमुना साह आदि के नाम शामिल है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कुमार रविन्द्र, वरीय उप समाहर्ता, डॉ0 राजकुमार सिन्हा, बेबी कुमारी, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button