कठुआ एडमिन कप: डीआईसी इलेवन ने सीएमओ इलेवन को 6 विकेट से हराया

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, 09 जनवरी:जीडीसी कठुआ क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए कठुआ एडमिन कप के लीग मुकाबले में डीआईसी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएमओ इलेवन को 6 विकेट से पराजित किया। मैच में दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला।
sabka jammu kashmir 10 JANUARY 2026.qxd_1
टॉस जीतकर डीआईसी इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएमओ इलेवन ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 141 रन बनाए। करुण भारती और अमित सिंह ने 35-35 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
तक्ष्रया सिंह गुप्ता ने अखिल भारतीय बार परीक्षा की उत्तीर्ण
डीआईसी इलेवन की ओर से अमित शर्मा और गगन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट लिए और रन गति को नियंत्रित रखा।

जवाब में डीआईसी इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 142 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। अमित सिंह (30 रन) और परमिंदर (36 रन) ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। सीएमओ इलेवन के गेंदबाज श्रवण और अमित सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन लक्ष्य छोटा साबित हुआ।
अमित सिंह को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
उल्लेखनीय है कि कठुआ एडमिन कप का आयोजन जिला प्रशासन कठुआ द्वारा नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और सकारात्मक सामाजिक संदेश देना है।









