कठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरमढीनराज्यहीरानगर/कठुआ

GLDM डिग्री कॉलेज हीरानगर में एसडीएम ऑफिस के सहयोग से मनाया गया 75वां संविधान दिवस

सबका जम्मू कश्मीर।

हीरानगर, सरकारी GLDM डिग्री कॉलेज हीरानगर में एसडीएम कार्यालय के सहयोग से 75वां संविधान दिवस उत्साह, गरिमा और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान में निहित मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति विद्यार्थियों और समाज को जागरूक करना था।

sabka jammu kashmir NOV 22 2025.qxd_1

कार्यक्रम में हीरानगर के विधायक एडवोकेट विजय कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने संविधान के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका राष्ट्र निर्माण एवं संविधान की मूल भावना को संरक्षित रखने में है।

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने औपचारिक स्वागत भाषण देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश के भविष्य की धुरी है और उन्हें संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों द्वारा मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और संवैधानिक मूल्यों पर विचार प्रस्तुत किए गए। एसडीएम हीरानगर ने संविधान निर्माण की प्रक्रिया और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कॉलेज द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में सम्मानित अतिथियों एवं उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापन तहसीलदार हीरानगर श्री अनुप कुमार ने किया।

समारोह के दौरान स्लोगन लेखन, संगोष्ठी, क्विज़ और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। स्लोगन लेखन में सलोनी, रेखा और नेहा, संगोष्ठी में चिन्मय, मोहित और अंशिका तथा क्विज़ में सुमित की टीम प्रथम रही वहीं निबंध लेखन में मनीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

epaper.sabkajammukashmir.in
epaper.sabkajammukashmir.in

इस कार्यक्रम का संचालन इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब, NSS यूनिट और राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर संविधान सभा की बहस, भारतीय संविधान पर आधारित पुस्तकों और स्लोगनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधान में निहित भावनाओं को बनाए रखने की शपथ के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button