अनोखी पहल : सभी धर्म के धर्म गुरु ने किया शुभारंभ
अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/पटना। शादी की शॉपिंग और दूल्हों के बेहतरीन कपड़े के लिए दानापुर के लोगों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। राजधानी पटना के तेजी से बन रहे नए व्यापारिक केंद्र सगुना गोला रोड क्षेत्र अब दिल्ली की तर्ज पर नया सीपी बन रहा है।यह क्षेत्र व्यापारिक के साथ ही फैशन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होता जा रहा है। हर मल्टीनेशनल ब्रांड अपना एक केंद्र इस क्षेत्र में जरूर खोलता है। इसी कड़ी में आज रेमंड, मर्यादा, वैन हुसैन, लुइस फिलिप जैसे ब्रांड का एक छत के नीचे दीवान साहब के 5000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में आज शुभ उद्घाटन हुआ।
इस नए शोरूम दीवान साहब का उद्घाटन बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति मोहम्मद सलीम परवेज ने विभिन्न धर्म के गुरुओं की उपस्थिति में किया। यह पहला मौका था जब किसी व्यापारिक शोरूम के उद्घाटन में विभिन्न धर्म गुरु ने अपना शुभाशीष दिया। शोरूम के ओनर अफरोज अहमद ने कहा कि शादी का महत्व हर धर्म में है। धर्म कोई भी हो पर दूल्हा का चेहरा सुहाना हर कोई चाहता है। इसी कोशिश में दीवान साहब ने दूल्हे के कपड़ों के लिए एक बेहतरीन रेंज और डिजाइन एक छत के नीचे उपलब्ध कराया है। दूल्हा ही नहीं बारातियों के मनपसंद ड्रेस कोड यहां पर मिलेंगे। कुर्ता पजामा, शेरवानी, छोटे बच्चों की
शेरवानी, प्रिंस सूट कस्टमाइज्ड सूट की लंबी रेंज यहां उपलब्ध है। मेट्रो सिटी का रेंज और डिजाइन यहां लोगों को देखने को मिलेंगे। सूट के लिए 6000 से लेकर के लाख रुपए तक का और शेरवानी के लिए 8000 से लेकर के ₹60000 तक का कलेक्शन रखे गए हैं। राजधानी पटना की पहली बेस पोक टेलरिंग की सुविधा
दीवान साहब में खोली गई है। बेस पोक सबसे बेहतरीन टेलरिंग मानी जाती है। मुख्य अतिथि मोहम्मद सलीम परवेज ने कहा कि शादी या निकाह एक पवित्र सामाजिक संस्था है और यह जीवन की अनमोल घड़ी होती है।
इसे हर कोई यादगार बनाना चाहता है। शोरूम दीवान साहब की यही कोशिश है कि दूल्हे के पहनावा को यादगार बनाया जाए। ऑनर अफरोज ने कहा कि यहां 24 घंटे में कस्टमाइज सूट उपलब्ध करा दिए जाएंगे। नव शुभारंभ पर एक निश्चित खरीदारी पर उपहार भी दिया जा रहा है। लिनेन, सिल्क और कॉटन
कपड़े शत प्रतिशत शुद्ध रखे गए है। धर्मगुरु आचार्य बुधन ओझा, मो फाजिल अहमद, पटना हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथि गुरुदयाल सिंह, पटना चर्च के पादरी विक्टर थॉमस ने शुभकामना देते हुए कहा कि शादी के कपड़े धर्म नहीं देखते, केवल वह प्रेम सद्भाव और अपनी खुशी लोगों के बीच लाते हैं। उद्घाटन के मौके पर शहर के प्रबुद्धजन एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।